Showing posts with label tribute to Jagjit Singh. Show all posts
Showing posts with label tribute to Jagjit Singh. Show all posts

Sunday, January 8, 2012

Maa sunawo



माँ सुनाओ मुझेवो कहानी
जिसमें राजा न हो , ना हो रानी

जो हमारी तुम्हारी कथा हो
जो सभी के हृदय की व्यथा हो
गंघ जिसमें भरी हो धरा की
बात जिसमें न हो अप्सरा की
हों न परियाँ जहाँ आसमानी.....माँ सुनाओ ....

वो कहानी जो हँसना सीखा दे
पेट की भूख को जो भुला दे
जिसमें सच की भरी चाँदनी हो
जिसमें उम्मीद की रोशनी हो
जिसमें ना हो कहानी पुरानी.....माँ सुनाओ....

Friday, January 6, 2012

Tumko dekha to ye khayal aaya


तुमको देखा तो ये खयाल आया
ज़िन्दगी धूप तुम घना साया

आज फिर दिल ने इक तमन्ना की
आज फिर दिल को हमने समझाया

तुम चले जाओगे तो सोचेंगे
हमने क्या खोया हमने क्या पाया

हम जिसे गुनगुना नहीं सकते,
 वक्त ने ऐसा गीत क्यों गाया